नई दिल्ली: रियो
ओलिंपिक से बाहर की गई हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन कप्तान रितू रानी और
पंजाबी गायक हैश उर्फ हर्ष शर्मा के साथा शादी के बंधन में बंध गए है।
हाल
ही में इनकी शादी के कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें
दोनों काफी खुश नजर आ रहे है।
बताया जा रहा है कि यह शादी गुरुवार को
कुरुक्षेत्र में एक निजी पैलेस में की गई। जहां दोनों पक्ष के परिजनों,
रिश्तेदारों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पहुंचे थे।
रितु का कहना है कि वह जीवन साथी के रूप में हर्ष को पाकर बेहद खुश है।
इसके साथ उन्होंने कहा कि उनका पक्का इरादा है कि वो हॉकी खेलना नहीं
छोड़ेंगी। हॉकी उनका सपना है और वह 4 साल तक कप्तान और दस साल तक देश के
लिए खेल चुकी हैं। रितु ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह हॉकी में देश का नाम
रोशन करे।
Post a Comment